रिंटू ने मोहल्ला क्लीनिक के कार्य का किया शुभारंभ

अमृतसर| इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने ग्राम पंचायत बाबा दीप सिंह स्थित स्माइल एन्क्लेव में मोहल्ला क्लीनिक के बनवाने के काम का शुभारंभ किया। रिंटू ने कहा कि सूबे में 915 के करीब आम आदमी क्लीनिक की संख्या पहुंच गई है। अमृतसर में कुल 77 से अधिक आम आदमी क्लीनिक चल रहे। इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा रही है। जल्द इस मोहल्ला क्लीनिक का काम पूरा करके वहां के लोगों को समर्पित करेंगे। क्लीनिक में लोग 40 तरह के टेस्ट और दवाइयों का फायदा फ्री में उठा रहे हैं। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *