राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ वर्चुअल प्रसारण

बारां| राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर मंगलवार को नागौर जिले के मेड़ता सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय सभागार बारां एवं जिले के सभी ब्लॉकों के डीओआईटी वीसी कक्षों में किया। इस दौरान किसानों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्बोधन सुना। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से राज्य के 35,800 किसानों के बैंक खातों में कुल 187.00 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, एडीएम भंवरलाल जनागल, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार धनराज मीणा सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, कृषि उपज मंडी, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *