बारां| कोटा चैस एसोसिएशन की ओर से 21 दिसंबर को आयोजित ऑल इंडिया ओपन शतरंज टूर्नामेंट में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अंडर–7 आयु वर्ग में बारां जिले के होनहार खिलाड़ी आहान पौराणिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। प्रतियोगिता में कुल 71 प्रतियोगियों ने अपनी सहभागिता निभाई। टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, श्रीगंगानगर सहित राजस्थान के कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए। आहान पौराणिक ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार रणनीति, एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।


