राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर कार्रवाई, पीड़िता को दिलाया संरक्षण

भास्कर न्यूज | बारां राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया राहटकर के निर्देशों पर महिला अधिकारिता विभाग एवं पुलिस ने एक पीड़िता को संरक्षण में लेकर सखी केन्द्र आश्रय स्थल पहुंचाया। संभाग स्तर कोटा जिले में 21 दिसंबर को आयोजित “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई में बारां जिले के शाहबाद ब्लॉक से प्राप्त एक प्रकरण में आयोग अध्यक्ष ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर महिला अधिकारिता विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को विभाग द्वारा गठित रेस्क्यू टीम सखी केंद्र के रेस्क्यू वाहन से मौके पर पहुंची। टीम में अधिसूचित संरक्षण अधिकारी, जेंडर विशेषज्ञ एवं सखी केंद्र प्रभारी शामिल रहे। पुलिस के समन्वय से प्रकरण की जांच की। पीड़िता ने बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से विवाह कर अपने पति के साथ जीवन यापन करना चाहती है। लेकिन परिजन उसके विवाह के विरोध में है। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल किया था। रेस्क्यू टीम ने परिजनों से मौके पर समझाइश की तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता को सखी केंद्र के आश्रय स्थल में लाया गया। पीड़िता को समझाइश एवं संरक्षण के लिए सखी केंद्र के आश्रय स्थल में रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *