कस्बे में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशव बस्ती में ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा एवं नलिनी फाउंडेशन के द्वारा भास्कर जूनियर एडिटर प्रतियोगिता की प्रतियां वितरित की गई। कार्यक्रम में अतिथि ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं नलिनी फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधा गोविंद माथुर ने बताया कि वह लंबे समय से दैनिक भास्कर के नियमित पाठक हैं। भास्कर द्वारा जो नए-नए नवाचार किया जा रहे हैं। वह समाज के लिए भी काफी लाभदायक है। इस प्रतियोगिता से बालकों में मास कम्युनिकेशन के बारे में अच्छी जानकारी मिलेगी तथा पत्रकारिता को लेकर रुझान मिलेगा। प्रतियोगिता में जो भी बालक अच्छे अंक लेंगे। उनको दैनिक भास्कर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष लखन केसिया, पूर्व वार्ड पंच भोजराज, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, कविता मीणा आदि उपस्थित रही।


