49 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में दी राशि

राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेड़ता सिटी में आयोजित उन्नत खेती-समृद्ध किसान राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का सजीव प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट सभागार ब्यावर में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ब्यावर जिले के 49,636 किसानों को कुल 23,27,92,451 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इस पहल से किसानों को पारदर्शी, त्वरित एवं भरोसेमंद आर्थिक सहायता सुनिश्चित हुई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं, कृषि नवाचारों तथा कृषि विकास से जुड़े प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में वर्तमान सरकार के दो वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक बैंक पासबुक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम किसानों के लिए नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं सहयोग को समझने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ, जिससे उन्नत खेती और समृद्ध किसान के संकल्प को नई दिशा एवं मजबूती मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *