ब्यावर| गहलोत कॉलोनी ब्यावर निवासी 72 वर्ष बलदेव दास आसवानी का मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर सिंधी समाज के युवा समाजसेवी जेठानंद तिलोकानी, विजय गुलाबानी एवं दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शर्मा शोकाकुल परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे तथा परिवारजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिवार की सहमति के पश्चात आई बैंक सोसायटी, अजमेर के डॉ. भरत कुमार शर्मा एवं कुलदीप सिंह के द्वारा ब्यावर पहुंचकर सफलतापूर्वक नेत्र उत्सर्जन किया गया। नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान परिवार के तेजभान दास, गोविंदराम, भगवान दास, हरकिशन, राजू, विजय, नरेश, दीपक, किशोर, विनीत, साहिल, पार्थ, दयाल दास, जयकिशन, दिनेश परिजन मौजूद थे। दृष्टि सेवा संस्थान ने इस पुनीत कार्य के लिए नेत्रदानी परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है। इस नेत्रदान से शीघ्र ही दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्रज्योति प्राप्त हो सकेगी । जिससे समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता को बल मिलेगा।


