सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों को माय भारत पोर्टल के बारे में डॉ. एनके साद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. साद ने बताया कि माय भारत पोर्टल भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है जो 15 से 29 वर्ष के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है। इससे अनुभव आधारित शिक्षा, कौशल विकास, मेंटरशिप और स्वयंसेवा के अवसरों से जुड़ सकें। डॉ. कला जैन ने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में सहायता की। दिवस के दूसरे सत्र में राजनीति विज्ञान की प्रो. जाह्नवी शर्मा द्वारा चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर 18 वर्ष के होने वाले युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। प्रो. संगीता शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों के फॉर्म नंबर 6 ऑनलाइन भरवाए। सभी स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कला जैन, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. लक्ष्मी नारायण जाटोलिया एवं डॉ. गुमान सिंह गहलोत के निर्देशन में समस्त गतिविधियां संचालित की गई।


