नीतीश कुमार के महिला का नकाब खींचने के खिलाफ प्रदर्शन किया, बर्खास्तगी की मांग

भास्कर संवाददाता | टोंक नेशनल माइनॉरिटी फोरम और मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला आयुष डॉक्टर का नकाब खींचकर अभद्रता की और महिला मर्यादाओं के खिलाफ कृत्य किया, जो घोर निंदनीय है। इसके खिलाफ बुधवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम समाज ने इस घटना को न केवल महिला सम्मान के खिलाफ बल्कि गैर-कानूनी कृत्य भी करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार निंदनीय, असंवैधानिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि नीतीश कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से हटाया जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी अभद्रता करने की हिम्मत न कर सके। महिला की मान-मर्यादा सुरक्षित रहे। इस मौके पर सरताज अहमद, मुमताज राही, सलीमुद्दीन खान, अहसान बाबा, मोहम्मद हारून, आसिम पठान, अमजदुल्लाह, जावेद इकबाल, अख्तर सुलेमान, मोहम्मद शकील, जगमाल, औसाफ और आमिर फारूख, शब्बीर नागौरी, फरीद भाई सहित कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री का यह कृत्य केवल एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अपमान ही नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। ऐसा व्यवहार किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षित नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *