सरसों की फसल से किसानों के चेहरे खिले

बैकुंठपुर | जिले के खेतों में सरसों की फसल सुनहरी चादर बिछाए हुए है और मौसम की खूबसूरती बढ़ा रही है। कोरिया जिले में करीब 2,300 हेक्टेयर में 2,000 किसान सरसों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। सड़क किनारे खिले सरसों के फूल हरियाली के बीच सुनहरी चमक बिखेर रहे हैं। डीडीए राजेश भारती ने कहा कि अच्छी फसल से बाजार में उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *