निशांत बने सरगुजा भाजयुमो जिलाध्यक्ष

अंबिकापुर | भाजपा सरगुजा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन हित में पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। निशांत ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऊर्जा से लबालब है। युवा मोर्चा कांग्रेस की जनविरोधी और गलत नीतियों के विरुद्ध हर स्तर पर मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जिला और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास मिला है, उस पर खरा उतरते हुए वे सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण भाव से संगठन के लिए काम करेंगे। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी, जिसमें निशांत सिंह को सरगुजा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। निशांत वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *