11 गांवों से पहुंचे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने बांधा समां

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले की ग्राम पंचायत सलका में विशाल हिन्दू सम्मेलल हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान सेवा समिति ने किया। सम्मेलन में मंडल के 11 गांवों से सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर ग्रामीणों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का परिचय दिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री-सक्षम भारत के राजजी राजवाड़े रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार चर्चा की। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सलका की सरपंच दुर्गा सिंह, उपसरपंच वंशधारी चेरवा, जनपद सदस्य और सहकारी समिति अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े उपस्थिति रहे। वहीं विभिन्न समाजों के प्रमुखों में संतलाल चिकनजूरी, अशोक विश्वकर्मा, समयलाल राजवाड़े, हरिपाल गडेरी सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मंडल अंतर्गत 20 से अधिक समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस सम्मेलन का विशेष आकर्षण रहा। सत्संग मानस मंडली खुटरापारा, मानस परिवार मेको सलबा, बजरंग मानस मंडली मंडलपारा, शंकरसुवन मानस परिवार सारा व जागृति महिला मंडली आमापारा द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं करमदेव करमा दल जलियाडांड, जय जगदंबा करमा दल सारा व जय जगदंबा हुआ दल ढोडहीबहरा द्वारा प्रस्तुत करमा, सुआ और हुआ नृत्य ने सरगुजा अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। लगभग 40 सदस्यीय सांस्कृतिक दल की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *