अभाविप: जिला संयोजक बलबीर पुषाम को बनाया

सोनहत| आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वां प्रदेश अधिवेशन का आयोजन 19 से 21 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा नगर भिलाई (दुर्ग) मे किया था। कार्यक्रम के अंतिम दिन कोरिया जिला के छात्रनेता बलबीर पुषाम को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और इन्हें कोरिया जिला का जिला संयोजक बनाया है। बता दें बलबीर पुषाम लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए हैं और इन्होंने नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा छात्रहित से जुड़े कार्य किए हैं। जिला संयोजक पुषाम ने कहा दायित्व के जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *