अच्छे प्रदर्शन पर बच्चे सम्मानित

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिला मुख्यालय में संचालित शासकीय पीजी कॉलेज में 19 और 20 दिसंबर को 2 दिवसीय अंतरराज्यीय स्कूल व कॉलेज स्तर पर गणित दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक व बौद्धिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना और उनकी तार्किक क्षमता, सृजनशीलता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज, पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय कॉलेज पटना, गर्ल्स पोड़ी-बचरा, बैकुंठपुर आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री जवाहर नवोदय केनापारा के विद्यार्थी शामिल हुए। गणित दिवस के अंतर्गत गणित प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता व मेंटल मैथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित सभी प्रतियोगिताएं दो चरणों में हुईं। पहले चरण में विद्यालय व स्नातक स्तर और दूसरे चरण में पीजी स्तर के गणित, भौतिकी, रसायन व वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक मोहन मुरारी कंवर, उत्तम प्रकाश व जिज्ञासा दुबे शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *