राधा कृष्ण मंदिर गोदरी पारा में हिंदू सम्मेलन 25 को, तैयारियों में जुटी है आयोजन समिति

चिरमिरी | हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्र की आत्मा और समाज की एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सनातनी भारत माता को परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करने और रामराज्य की स्थापना के संकल्प को साकार करने यह आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 25 दिसंबर को गोदरी पारा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में होगा। इस दौरान क्षेत्र के सनातनी हिंदुओं से एक स्थान पर इकट्‌ठा होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए सामूहिक चिंतन व संकल्प लेने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को और अधिक मजबूत करना है। सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है, जो हमें सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *