डोमनहिल में लीग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का तृतीय दिवस, तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए

चिरमिरी | जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में डोमन हिल स्थित अमर कुंज क्रीड़ांगन में आयोजित लीग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए।पहला मुकाबला एचबी एलेवन चिरमिरी क्षेत्र और आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में एचबी एलेवन के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन विपक्षी टीम के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के शानदार बचाव के चलते वे कोई गोल नहीं कर सके। मैच के अंतिम क्षणों में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने एक सुनहरा मौका भुनाते हुए एकमात्र निर्णायक गोल दागा और मुकाबला 1-0 से जीत लिया। यह मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा। दूसरा मुकाबला एफसी चिरमिरी और हल्दीबाड़ी के बीच खेला गया। इस मैच में एफसी चिरमिरी की टीम ने संतुलित और संगठित खेल का प्रदर्शन किया। टीमवर्क और रणनीतिक खेल के दम पर एफसी चिरमिरी ने बढ़त बनाई और अंततः मुकाबले में विजय हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *