रामानुजनगर| नगर में हिंदू जनजागरण समिति के तत्वावधान में 25 दिसंबर को रामानुजनगर हाईस्कूल ग्राउंड में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सहभागिता के लिए क्षेत्र के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में रामानुजनगर मंडल अंतर्गत 33 समाजों के समाज प्रमुखों व उनके प्रतिनिधियों को एक मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समाजों को एक सूत्र में बांधते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, संवाद और एकता को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत धर्मजागरण संयोजक राजकुमार चंद्रा होंगे। वे अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त चुनौतियों, सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता और उनके समाधान पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


