प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है तो हम अपने खर्च पर दिल्ली भेजेंगे

भास्कर न्यूज | पटना छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज संगठन की संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और सामाजिक एकता पर मंथन करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुंडरदेही व छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि दुष्यंत कुमार प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय आत्मज कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, गायत्री कैवर्त प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज, कृपाराम निषाद सभापति नगर निगम बिरगांव, झुमक लाल निषाद प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ व जिला अध्यक्ष केवट समाज राजेश काशी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद ने कहा वे समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और कार्यकर्ता के रूप में समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा समाज का कोई भी लड़का या लड़की यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है, तो उसे वे अपने खर्च पर दिल्ली भेजेंगे और उसकी सभी व्यवस्था स्वयं वहन करेंगे। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थितजनों ने तालियों के साथ सराहना की। इस दौरान दुष्यंत कुमार ने कहा समाज आज भी शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। शिक्षा ही विकास की मजबूत नींव है, जिससे समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने राजनीतिक चेतना, भागीदारी और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया। बैठक में झुमक लाल निषाद, दीनू निषाद पार्षद, धनेश कैवर्त, ओमप्रकाश काशी, हरप्रसाद निषाद, सूरज कैवर्त, सीताराम चौधरी, परमेश्वर नाविक, बजरंग लाल काशी, श्यामलाल केवट, सुजान बिंद, अजय केवट, कवि शंकर नाविक, रवि माझी,ओमप्रकाश काशी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और सशक्त राजनीतिक भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ। एकजुट होकर समाज हित में काम करें: गायत्री गायत्री कैवर्त ने कहा कि कुंवर सिंह निषाद के मार्गदर्शन में समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर समाजहित में कदम से कदम मिलाकर कार्य करें। कृपाराम निषाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के लोगों को केवल समर्थन तक सीमित न रहकर स्वयं राजनीतिक भागीदारी भी करनी होगी। शासन-प्रशासन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *