भीलवाड़ा में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टाइम को लेकर आदेश जारी किए हैं। 14 जनवरी मंगलवार से 16 जनवरी तक सभी स्कूलों का टाइम सुबह 10 बजे से 4 बजे के मध्य ही रखा जाएगा। इस आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्था प्रधान और संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश बच्चों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है।


