प्रतापगढ़ में पवन ऊर्जा स्टेशन से तार चोरी का मामला:माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, इससे पहले कर्मचारी को पकड़ा था

प्रतापगढ़ पुलिस ने पवन ऊर्जा स्टेशन से चोरी हुए एल्युमिनियम तार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी मिश्रीलाल चौहान के निर्देशन में चोरी का माल खरीदने के आरोप में भरत मीणा को देवगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। घटना 18 दिसंबर 2024 की रात करीब 9 बजे की है। जीएसएस ओडवाडा स्थित पवन ऊर्जा स्टेशन में रखे एल्युमिनियम के 9 बंडलों में से 6 बंडल चोर ले गए थे। मामले की जानकारी नाइट सुपरवाइजर मुकेश बैरागी को टेक्नीशियन राहुल कुमावत ने दी थी। चोर 3 बंडल मौके पर छोड़कर बाउंड्री फांदकर भाग गए थे। अंधेरे के कारण चोरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। इस दौरान पहले पवन ऊर्जा स्टेशन के कर्मचारी धारासिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले भरत मीणा को दातलाकुंड थाना सुहागपुरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *