बारां| अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण एवं अवैध खनन पर प्रभावी रोक की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला के 100 मीटर उंचाई आधारित परिभाषा निर्णय के कारण अरावली के कई परिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र संरक्षण से बाहर रह जाने की आशंका बनी हुई है। अरावली पर्वत श्रृंखला थार मरुस्थल को पूर्व की ओर बढ़ने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव अशरफ देशवाली, संभाग प्रभारी एससी सत्यनारायण भूमलिया, उपाध्यक्ष कुलदीप , संदीप शर्मा खेडली, सुरेंद्र नागर, नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर, विजय बैरवा, पवन पांचाल मौजूद रहे।


