पचलंगी | उदयपुरवाटी उपखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में रोडवेज बस कि सुविधा नहीं होने से लोगों को निजी वाहनों कि छतों व मालवाहक वाहनों में सफर करना पड़ता है। झड़ायानगर, काटलीपुरा, तेजाजी नगर ,पचलंगी, पापड़ा, कैरोठ सहित अन्य गांवों में रोडवेज बस कि सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को सरकारी के लिए 5 किलोमीटर दूर झड़ायानगर व सिरोही स्थित सीकर-दिल्ली मेगा हाइवे पर जाना पड़ता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। -मदनलाल भावरिया


