जूनियर एडिटर बनेंगे भविष्य के पत्रकार, सेंट अनस्लेम स्कूल में जूनियर एडिटर वितरित की

भास्कर न्यूज | टोंक अंबेडकर कॉलोनी स्थित सेंट अनस्लेम स्कूल में मंगलवार को दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर-8 प्रतियोगिता की एक्टिविटी शीट वितरित की गई। संस्था निदेशक फादर सुनिल ने बताया कि दैनिक भास्कर अपनी न्यूज रिपोर्टिंग और खबरों के साथ-साथ समय-समय पर चलाई जाने वाली योजनाओं के जरिए लोगों के बीच प्रचलित है। इसलिए डिजिटल युग में भी दैनिक भास्कर लोगों का चहेता अखबार है। प्रधानाध्यापिका सिस्टर अर्चना ने बताया कि स्कूली बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर-8 प्रतियोगिता काफी कारगर साबित होगी। शिक्षक महेश धाकड़ ने कहा कि इस शीट को तैयार करने से भविष्य के पत्रकार बनने में बच्चों को मदद मिलेगी। सर्कुलेशन इंचार्ज पप्पू लाल जागा ने जानकारी दी कि कक्षा 4-12 के बच्चे शीट भरकर टोंक कार्यालय भेजें। लाखों पुरस्कार, डिजिटल सर्टिफिकेट व डमी किट मिलेगी, 15 दिनों में तैयार कर स्कूल जमा करें। विजेताओं को दिल्ली में पुरस्कार व राष्ट्रपति भवन में सम्मान का प्रयास। अख्तर हुसैन, शाहबाज सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *