सुमेरगंजमंडी| कृषि उपज यार्ड में बुधवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंकरण उद्यम योजना का शिविर लगाया जाएगा। इसके तहत प्रोपराइटरशिप फॉर्म, पार्टनरशिप फॉर्म, एफपीओ, एनजीओ, एसजी कोऑपरेटिव और प्राइवेट कंपनियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक, अधिकतम 10 लाख रुपए तक क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाएगी। शिविर में आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग सहायता और सरकार से मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी जाएगी।


