दैनिक भास्कर सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में दैनिक भास्कर समूह प्रबंधन ने जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान अभियान शुरू किया है। शहर के समर्थ लोगों से अपील की गई कि वे अपने अच्छे लेकिन अनुपयोगी कपड़े इस अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। मंगलवार को भास्कर परिवार के सदस्यों ने सेवाभावी साथियों के साथ मिलकर रीको व शहर के अन्य क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में रहने वाले श्रमिक व जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े बांटे। इस सेवा कार्य में नितिनकुमार, जितेशकुमार व अविनाश आदि का सहयोग रहा।


