पचलंगी में 15 वर्ष पहले बनाई थी चारदीवारी जीएसएस लगने से पहले ही होने लगी जर्जर

कस्बे की इन्द्रा आवास कॉलोनी व राबाउमावि के समीप पहाड़ी की तलहटी में विद्युत जीएसएस लगाने के लिए चिह्नित जगह पर बनाई गई चारदीवारी जीएसएस लगने से पहले ही जर्जर होने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब15 वर्ष पूर्व इन्द्रा आवास कॉलोनी के पास जीएसएस की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ने जगह आवंटित की थी। इस पर लाखों रुपए खर्च कर चारदीवारी बनाई गई थी। यहां पर जीएसएस स्थापित करने की सभी तैयारियां भी पूरी हो गई थी। लेकिन राजनैतिक दांव-पेंच के चलते उस समय जीएसएस स्थापित नहीं हो सका। अब बिजली की बढ़ती समस्या के चलते एक बार फिर ग्रामीणों में जीएसएस की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे सहित झड़ाया नगर, कैरोठ, तेजाजी नगर व पापड़ा सहित अन्य गांव व ढाणियों में बिजली सप्लाई बाघोली जीएसएस से होती है। बाघोली जीएसएस से पचलंगी की दूरी लगभग 10-15 किलोमीटर है। इस दूरी के कारण बिजली सप्लाई लाइनों के आपस में टकराने से बिजली फाल्ट हो जाती है। जो कई घंटों बाद सुचारू होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पचलंगी में जीएसएस लगाया जाता है तो बार-बार फाल्ट की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *