प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार के प्रसंग सुनाए

इस्लामपुर | रतनशहर स्थित शिव शक्ति श्याम शीतलदास महाराज मंदिर में चल रही भागवत कथा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। कथा के तीसरे दिन मंगलवार को जनकपुर से आए महंत मानवानंद ने प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार के प्रसंग सुनाए। उन्होंने प्रहलाद चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के अंत में वामन अवतार की मनमोहक झांकी सजाई गई। बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *