राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का समापन समारोह हुआ

झालावाड़| राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य अजय गुप्ता, राजकीय बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य एवं एनएसएस जिला संयोजक प्रोफेसर चारुलता तिवारी, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हमीद अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. फहीमुद्दीन (टोंक) द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अयान खान ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वयंसेवक कप्तानसिंह ने शिविर की उपयोगिता महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य एवं एकल गायन की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे वातावरण अत्यंत आनंददायक हो गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि स्वयंसेवकों को आधुनिक शिक्षा, विशेषकर आईटी एवं डिजिटल युग की जानकारी दी, विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर हमीद अहमद, कार्यवाहक प्राचार्य अजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. फहीमुद्दीन, बालमुकुंद मीणा, मुकेश कुमार मीणा, प्रियंका गर्ग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *