स्कूल में नेतृत्व कौशल कार्यशाला आयोजित

भास्कर न्यूज | सादुलपुर पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में पीएमश्री गतिविधियों के तहत नेतृत्व कौशल कार्यशाला व नेतृत्व क्षमता विकास गतिविधि नाटक प्रदर्शनी का मंचन किया गया। कक्षा 11 की छात्रा पायल, अनुज, कुमकुम, अंजलि, कल्याणी, समीक्षा, योगिता, भूमिका, प्रिया ने प्रदर्शनी का मंचन किया। छात्राओं ने बाल संसद विषय पर नाटक भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. सुशीला बलौदा ने प्रतिभागी छात्राओं में नेतृत्व कौशल के गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें साक्षी प्रथम, वर्षा द्वितीय व नेहा तृतीय रही। गतिविधि प्रभारी राधा यादव ने आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *