चूरू | नई दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र की ओर से हुए कार्यक्रम में राजकीय लोहिया कॉलेज प्रो. डॉ. मूलचंद को जेपी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. मूलचंद को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ये सम्मान दिया गया। हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य चक्रपाणि महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, अजय दास, अनूप श्रीवास्तव, सुधांशु रंजन व ज्ञानेश रावत आदि ने डॉ. मूलचंद को सम्मानित किया।


