दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, दो की मौत:दो लोग गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

दमोह में रजपुरा थाना क्षेत्र के सादपुर चौकी के नीम खेड़ा तिराहे पर सोमवार शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बटियागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी गोविंद (25) पिता हनुमान और कुमरवार निवासी रूप सिंह (23) पिता तीजई के रूप में हुई है। घायलों में शेखपुरा निवासी तुलसी (30) पिता नोने लाल और वीरू (18) पिता नन्हें भाई शामिल हैं। 108 एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय गोविंद और तुलसी एक बाइक पर सवार थे, जबकि रूप सिंह और वीरू दूसरी बाइक पर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *