राजपुर | खराब एनएच 343 सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण हुई दुर्घटना ने एक युवक की जान ले ली। यह हादसा सड़क निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की कथित लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। सड़क निर्माण में निविदा जारी होने के छह महीने बाद भी नवनिर्माण कार्य में देरी बनी हुई है, जिससे सड़क पर बड़े-छोटे गड्ढे और धूल के कारण आवागमन कठिन हो गया है। तहसील के आसपास स्थित जानलेवा गड्ढों के कारण कल यह दुखद दुर्घटना हुई। प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस नीरज तिवारी ने कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि संबंधित विभागों और ठेकेदारों की गंभीर लापरवाही का संकेत है। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। नीरज ितवारी


