मंडला में मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 14 और 15 जनवरी को माहिष्मती घाट और महाराजपुर संगम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंडला के एसपी रजत सकलेचा ने बताया है कि लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए शहर के सभी घाटों पर 180 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विशेष रूप से संगम घाट और माहिष्मती घाट पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बोट, प्रशिक्षित तैराक और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं।


