अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक मीना ने मंगलवार को जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय. छौकरवाड़ा, भुसावर में निर्माण कार्य, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक िवद्यालय वैर में संचालित समस्त गतिविधियों व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब, क्रीड़ा कक्ष तथा राजकीय उच्च प्रा.विद्यालय खटनावली, बयाना का निरीक्षण किया। विद्यालय में पायी गई कमियों को सुधारने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार, सहायक परियोजना समन्वयक अशोक कुमार आदि रहे।


