शिवपुरी के बदरवास का मामला:25-25 हजार में धर्मांतरण; 3 सरकारी शिक्षक, पटवारी और पादरी ​गिरफ्तार

बदरवास तहसील के गांवों में ग्रामीणों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दो सरकारी शिक्षिकाओं, एक शिक्षक, पटवारी और एक पादरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। बदरवास थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोप है कि ग्रामीणों को 25-25 हजार रुपए का लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराया जा रहा था। ग्राम घूघला निवासी सरपंच हमीर सिंह भील ने 22 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कानूनी पहलू : मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3, 5 मामले में कोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर 2 साल से लेकर 10 साल तक की सजा तथा 50 हजार रु. तक के जुर्माने का नियम है। धर्मांतरण मामले में एफआईआर के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेजा गया। विवेचना जारी है। -अमनसिंह राठौड़, एसपी शिवपुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *