बीकानेर में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, हल्की धूप के साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है। मंगलवार की तरह बुधवार की सुबह कोहरे में लिपटकर नहीं आई हालांकि हवा में ठंडक मंगलवार की तुलना में ज्यादा है। दोपहर तक अधिकतम तापमान 29.1°C तक पहुँचने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बीकानेर में करीब 121 दर्ज हुआ है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। संवेदनशील बच्चों, वृद्ध और सांस से जुड़ी बीमारी वालों को बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले पांच दिन भी बीकानेर में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में रात और सुबह के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी, दोपहर में दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा। हवा में कोहरा व धुंध के साथ मौसम ठंडा रहेगा। पिछले पांच दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बहुत खराब श्रेणी में रहा है, जिसमें अधिक PM2.5 और PM10 कणों की अधिकता प्रमुख कारण रही है। 20 दिसंबर को AQI 260 पहुँच गया था, जो बहुत खराब स्तर को दर्शाता है। उधर, स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसम्बर से शुरू हो रही है जो पांच जनवरी तक लगातार रहेगी। आमतौर पर ये छुटि्टयां 31 दिसम्बर तक रहती थी लेकिन तापमान में भारी गिरावट रहने और एक जनवरी के बाद सर्दी बढ़ने के कारण शिक्षा विभाग ने इसे पांच जनवरी तक बढ़ा दिया।


