धर्मेंद्र भाव सिंह ने कहा:जर्जर मंदिरों के जीर्णोद्धार में SPA कर रहा मदद

अब मप्र में जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के पुनरुद्धार में स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर मदद कर रहा है। धर्मस्व विभाग व एसपीए के बीच विरासत संरक्षण, रेट्रोफिंटिंग व स्मारकों के पुनर्वास, मंदिर परिसरों और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के दायरे में आने वाली सुविधाओं सहित परामर्श सेवाओं आदि पर एमओयू किया है। अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पर्यटन, संस्कृति व धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मंगलवार को यह उपलब्धियां बताईं। 25 मंदिरों के जीर्णोद्धार प्लान पर काम जारी उन्होंने कहा कि बीते सालों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 400 से अधिक होम स्टे का निर्माण शुरू हुआ है। जिनसे ग्रामीण परिवारों को 7 करोड़ से अधिक का बिजनेस हुआ। सरकार का लक्ष्य 1000 हजार होम स्टे निर्माण करने का है। पर्यटन पर हुए आयोजनों से 10 हजार करोड़ के निवेश मिले हैं। कुछ महीनों पहले करार के बाद जिलों से मिलने वाले मंदिरों के जीर्णोद्धार प्रस्ताव अब धर्मस्व विभाग एसपीए को भेज रहा है। अब तक 64 मंदिर के प्रस्ताव भेज चुके हैं, इनमें से लगभग 25 पर प्रक्रिया कारी है, 4 से 5 पर एसपीए की सहमति मिल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *