संपतिया उइके ने कहा:जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी को हटा दिया

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की राज्यमंत्री संपतिया उइके ने भी अपने विभाग के दो साल की उपलब्धियों को लेकर मीडिया से चर्चा की। करोड़ों रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपी बनाए गए इंजीनियर संजय कुमार अंधवान को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री बोली कि उनको एक मामले में हटा दिया गया है और बाकी मामलों में जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जिन ठेकेदारों ने गड़बड़ी की है, बड़ी संख्या में उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। 2028 की बजाय 2027 में ही कर लेंगे लक्ष्य पूरा उइके ने अपने दो साल के कार्यकाल में काम गिनाते हुए कहा कि मप्र में 13.69 लाख क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन, 10440 गांव में हर घर जल पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे पानी के लिए 64 गांव में पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके अलावा 15238 नए नलकूप और हैंडपंप लगाए गए। मंत्री से जब दैनिक भास्कर ने पूछा कि लक्ष्य कितना तय किया था और कब तक पूरा काम होगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम लगभग लक्ष्य के करीब हैं और पूरे मप्र में हर घर जल पहुंचाने का मिशन 2028 तक का है, लेकिन हम इसे 2027 में ही पूरा कर लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *