पेट्रोल पंप पर 50 हजार की चोरी का खुलासा:तीन शातिर चोर दबोचे, 25 हजार रुपए बरामद, चोरी में इस्तेमाल बाइक जब्त

मेहंदवास थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई 50 हजार रुपए की चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 25 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य जगहों पर हुई चोरियों का खुलासा होने की भी संभावना जताई जा रही है। पेट्रोल भरवाते समय उड़ाए थे 50 हजार रुपए एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि 12 नवंबर को मेहंदवास थाना क्षेत्र में बाड़ा अब्दुल्लापुरा के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय कुछ युवकों ने 50 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। थानाधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम चोरी की वारदात के बाद थानाधिकारी मेहंदवास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही अन्य तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। सवाई माधोपुर से आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने जांच के बाद तीन शातिर चोरों को उनके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 25 हजार नकद बरामद, अन्य वारदातों का भी खुलासा संभव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में काम ली गई बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य स्थानों पर हुई चोरियों की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *