प्रभारी मंत्री ने राजपुर में ‘इंदल उत्सव’ का किया शुभारंभ:बोले-प्रकृति-संस्कृति का संतुलन ही विकास का असली मार्ग; जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने राजपुर विकासखंड के ग्राम मटली स्थित इन्द्रदेव मंदिर परिसर में ‘इंदल महोत्सव का मंगलवार रात को शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल की ओर से आयोजित यह उत्सव मंगलवार से 25 दिसंबर तक चलेगा। मंत्री ने भगवान इन्द्रदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इंदल धाम एक विचार, एक दर्शन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दिशा है। उन्होंने जोर दिया कि विकास का मार्ग प्रकृति और संस्कृति के साथ संतुलन में ही टिकाऊ हो सकता है। मंत्री ने इंदल धाम और इंदल महोत्सव को आदिवासी समाज की उस जीवंत चेतना का प्रतीक बताया, जो भारत की आत्मा को जीवित रखे हुए है। जनजातीय महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन महोत्सव के प्रथम दिवस जनजातीय महापुरुषों के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन करते हुए जनजातीय नायकों के बलिदान को याद किया। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बिलासपुर के अनिल कुमार गढ़वाल ने गेड़ी नृत्य, दुर्ग की सम्प्रिया पूजा और साथियों ने पंडवानी गायन, सागर के डॉ. उमेश वैद्यऔर साथियों ने मोनिया नृत्य, गांधीनगर के धीरजकुमार राठौर और साथियों ने मणियारो रास नृत्य, और नासिक के विष्णु आनंद गवली एवं साथियों ने सौंगीमुखैटा नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्यांगजनों को मुफ्त कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मुफ्त कृत्रिम अंग वितरण कर शिविर का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनजातीयजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *