पचमढ़ी उत्सव का कार्निवाल के साथ होगा आगाज:शिव बारात, आदिवासी नृत्य होगा आर्कषण का केंद्र; गायिका इशिता विश्वकर्मा परफॉर्म करेंगी

मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 26 दिसंबर से ‘पचमढ़ी उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का आगाज कार्निवल के साथ होगा, जो 29 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल में महाराष्ट्रीयन ढोल, उज्जैन से आए शंख वादक, शिव बारात, आदिवासी संस्कृति, क्रिसमस, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी और महादेव से जुड़ी झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्निवल का शुभारंभ संदीपनी सीएम राइस स्कूल ग्राउंड से होगा। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पचमढ़ी महोत्सव ग्राउंड पर समाप्त होगा। इसमें स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी शामिल किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और साडा की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। चार दिनों तक सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम 26 से 29 दिसंबर तक चलने वाले इस उत्सव में मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इसमें सारेगामा और इंडियन आइडल से जुड़े कलाकार, हास्य और मिमिक्री कलाकार, मैजिशियन, डांस ग्रुप और आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। शिव बारात, क्रिसमस और आदिवासी नृत्य भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे। पचमढ़ी के प्रमुख स्थानों पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला पंचायत सीईओ और नोडल अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि पचमढ़ी उत्सव 26 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा भी प्रस्तुति देंगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हर उम्र और रुचि के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास होगा। पचमढ़ी महोत्सव 2025 कार्यक्रम सूची पहला दिन: 26 दिसंबर दूसरा दिन: 27 दिसंबर तीसरा दिन: 28 दिसंबर चौथा दिन: 29 दिसंबर 2025

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *