भास्कर न्यूज | बालोद महतारी वंदन योजना के तहत महिला हितग्राहियों के सत्यापन के लिए जिले में ई-केवाईसी का सिलसिला अब तक जारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जिले में 2 लाख 36 हजार हितग्राही हैं। जिन्हें योजना के तहत हर माह शासन स्तर से जारी हो रही है। इनमें 88% यानी 2 लाख 8 हजार हितग्राहियों का सत्यापन हो चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार लक्ष्य के अनुरुप 11 हजार 895 हितग्राहियों का ईकेवाईसी कराना शेष था। जिसमें से 10 हजार 389 हितग्राहियों का शिविर लगाकर ईकेवाईसी कराएं हैं। शिविर लगाने की तिथि पहले 5 से 20 नवंबर तक निर्धारित था। जिसे बढ़ाकर 10 दिसंबर का समय तय हुआ था। इसके बाद भी परिस्थिति अनुसार ई-केवाईसी करवाने हितग्राही पहुंच रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह तक लक्ष्य अनुरूप हमारी उपलब्धि 88% तक थी। जो वर्तमान में बढ़ते क्रम पर है। हालांकि कितने हितग्राहियों का ई-केवाईसी होना बाकी है। इस संबंध में विभागीय अफसर वास्तविक आंकड़ा बता नहीं पा रहे हैं। विभाग के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया कराने संबंधितों को सूचना दी जा रही है कि अपना आधार कार्ड जमा कराने के साथ बायोमैट्रिक के लिए जरूरी प्रोसेस करें। जो महिलाएं केवाईसी नहीं कराएंगी। उन्हें इस योजना का फायदा मिलना बंद हो जाएगा। ज्यादातर डीबीटी इनेबल के कारण ही रुकी थी। विधानसभा में मामला उठने के बाद शासन सख्त हुआ महतारी वंदन योजना की 21 किस्त जारी होने के बाद से लेकर अब तक महिलाओं का सत्यापन किया जा रहा है। दरअसल विधानसभा में लगातार यह मामला उठता रहा है कि इस योजना में अपात्र महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा हर माह बड़ी रकम जारी होने की वजह से वित्त विभाग भी सख्त हो गया है। लिहाजा शासन व हेड कार्यालय स्तर से महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों को निर्देश दिए है कि सभी का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। इससे जो अपात्र हैं या जो मृत हैं, उनके नाम काटे जा सकें। इस संबंध में जिले और राज्य में भिजवा चुके हैं लेटर जिला अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित हितग्राही का आधार अपडेट नहीं था इसलिए आधार अपडेट कराने बोला गया था। वर्तमान में क्या स्थिति है, संबंधितांे से जानकारी लेकर बता पाऊंगा। वहीं परियोजना अधिकारी निराजना के अनुसार हितग्राही के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हो। इसके लिए लेटर बनाकर जिले और राज्य में भिजवा चुके हैं। उनके आधार के दो नंबर गलत एंट्री हुई थी। जिसमें सुधार राज्य स्तर से किया गया है। केवाईसी कंपलीट हो चुका है। शासन स्तर से खाते में राशि जमा करने प्रोसेस होगी।


