छत से पानी बहने को लेकर लाठी भाटा जंग:एक ही परिवार के तीन लोग घायल, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई। घर की छत से पानी बहने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पचगांव चौकी के एएसआई सुरेश चंद ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेड़ा गांव में एक ही परिवार के रणवीर और रामवीर पक्ष के लोगों के बीच छत से पानी बहने को लेकर पहले कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। एएसआई सुरेश चंद के अनुसार, मारपीट में रणवीर पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें 50 वर्षीय रणवीर पुत्र ओमप्रकाश, 45 वर्षीय राजकुमारी पत्नी रणवीर और 15 वर्षीय रश्मि पुत्री रणवीर शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष के साथ-साथ दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *