कोटा में ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक की मौत:साले को छोड़कर लौट रहा था, एकदम से ब्रेक लगाने पर हादसा

कोटा जिले के कनवास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। युवक मुकेश (30) कनवास का रहने वाला था। जो 6 दिन पहले अपने साले को छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते मे आगे चल रहे ट्रेलर ने एकदम से ब्रेक लगा दिए। जिस कारण बाइक ट्रेलर में जा घुसी। शव का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। भाई कमलेश ने बताया कि मुकेश बेलदारी करता था। उसके तीन बच्चे है। वो 19 दिसंबर को अपने साले श्योजी को छोड़ने कनवास से मोरुकला गया था। रात 8 बजे करीब बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते मे हनुमान मंदिर के पास आगे चल रहे यूपी नम्बर के ट्रेलर ने बीच सड़क अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण मुकेश की बाइक ट्रेलर से टकरा गई। उसी समय वहां से मोरुखुर्द निवासी सत्यनारायण भील वहां से गुजर रहा था। उसने घटना देखी। हादसे में गम्भीर घायल होने पर उसे कनवास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से गम्भीर हालात में उसे कोटा लाया गया। 23 दिसंबर की रात को इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। कनवास थाना हेड कांस्टेबल रमेश चंद मीणा ने बताया कि मुकेश भील अपने साले को छोड़कर बाइक से गांव लौट रहा था। रात को आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। ट्रेलर चालक ने लापरवाही से ब्रेक लगाया। परिजनों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *