2 चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत:घर लौट के दौरान बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दोनों युवक शादीशुदा

चचेरे भाई बाइक पर घर की ओर लोट रहे थे। अंधेरे के कारण आगे चल रहे ट्रैक्टर से भिड़ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके मीठे का तला बीती रात करीब साढ़े आठ बजे का है। सूचना मिलने पर धनाऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को दोनों के शवों को धनाऊ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार बूथ राठौड़ान निवासी हरीश (22) पुत्र लाधाराम और उसका चचेरा भाई पेमाराम (26) पुत्र सिरदाराम बाइक पर मीठे का तला से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। दो किलोमीटर गांव की और आए आगे चल रहे ट्रैक्टर उसकी बाइक भिड़ गई। टक्कर तेज होने के कारण दोनों सड़क पर बाइक के साथ गिर गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। धनाऊ थानाधिकारी दीपसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों मृतकों को गाडी में डालकर धनाऊ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। सीआई दीपसिंह ने बताया- हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई चल रही है। दोनों ट्रैक्टर के पीछे से अंदर घुसे थे। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम् के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। मृतक दोनों किसान मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों खेती बाड़ी करने के साथ-साथ मजदूरी करते थे। दोनों शादीशुदा है। पेमाराम के तीन बच्चे दो बेटियां है। वहीं, हरीश के दो बेटियां है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *