पाली में ट्रेन से गिरने से एक 55 साल का अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कर रेलवे पुलिस मृतक का शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर को ट्रेन नंबर 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस से पाली जिले के रोहट-केरला रेलवे-स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से जोधपुर के इंद्रा कॉलोनी प्रताप नगर निवासी 55 साल के छगनलाल पुत्र धनराज गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और बुधवार को मृत के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने में जुटी। बहन से मिलने आ रहे थे
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक छगनलाल जोधपुर गांधी हॉस्पिटल में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम करते थे। वे अपनी बहन से मिलने के लिए पाली आ रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई।


