15 साल के बालक की मौत:मां पीहर में रह रही, पिता का निधन हो चुका, दादा बोले जहरीला पदार्थ खा गया

अलवर शहर के मीणापाड़ी फूटी खेल निवासी 15 साल के बालक हेमंत पुत्र ओमप्रकाश की माैत हो गई। जो अपने दादा-दादी के साथ रहता था। पिता की मौत के बाद पीहर रह रही मां ने बेटे की मौत पर संदेह जताया है। परिवार के लोगों पर उसकी सम्पति हड़पने का भी आरोप है। पुलिस दोनों पक्ष से रिपोर्ट लेकर जांच करेगी। मृतक बालक के दादा ने बताया कि 15 साल का पौता हेमंत उनके साथ रहता था। वह नवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दादा ने बताया कि पौते की मां पीहर रहती है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से मां बेटे को छोड़ गई थी। अब बेटे की मौत होने के पर मां आई है। जो अनर्गल आरोप लगाने में लगी है। लेकिन सच्चाई यही है कि पौते ने जहरीला कुछ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पीहर में रह रही मृतक की मां का कहना है कि उनकी सम्पति हड़पने के लिए बेटे को मारा गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। अभी दोनों पक्षों में आपस में बातचीत भी जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ की रिपोर्ट आने पर मामले की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *