उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर ट्रेनों के संचालन पर भी दिख रहा है। अलग-अलग राज्यों में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसका असर जयपुर आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब की ओर से जयपुर पहुंचने और जयपुर से जाने वाली कई ट्रेनें 2 से 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इस वजह से 10 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। देरी से ट्रेनों के पहुंचने के कारण जयपुर जंक्शन पर पैसेंजर्स की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिखे।
मरुधर एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट–भावनगर एक्सप्रेस, लखनऊ–अहमदाबाद एक्सप्रेस और प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तय समय से काफी देर से चल रही हैं।
ये ट्रेनें देरी से चल रही हैं…..
1.ट्रेन नंबर 12414 गलतधाम पूजा एक्सप्रेस (जम्मूतवी–अजमेर) करीब 1 घंटे की देरी से चल रही है।
2.ट्रेन नंबर 12466 रणथंभौर एक्सप्रेस (भगत की कोठी–इंदौर) 51 मिनट की देरी से है।
3.ट्रेन नंबर 15014 रानीखेत एक्सप्रेस (काठगोदाम–जैसलमेर) 1 घंटे 13 मिनट की देरी से चल रही है।
4.ट्रेन नंबर 22674 मन्नाडगुड़ी–भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (मन्नाडगुड़ी–जोधपुर) करीब 2 घंटे 42 मिनट लेट है।
5.ट्रेन नंबर 14863 मरुधर एक्सप्रेस (वाराणसी–जोधपुर) लगभग 2 घंटे की देरी से चल रही है।
6.ट्रेन नंबर 14866 मरुधर एक्सप्रेस (जोधपुर–वाराणसी) 30 मिनट लेट है।
7.ट्रेन नंबर 19202 अयोध्या कैंट–भावनगर एक्सप्रेस (अयोध्या कैंट–भावनगर टर्मिनस) 1 घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही है।
8.ट्रेन नंबर 12403 प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट लेट है।
9.ट्रेन नंबर 19416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–साबरमती एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से चल रही है।
10.ट्रेन नंबर 00963 डूंगरपुर भारत गौरव ट्रेन करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।


