दतिया के छता में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:लापरवाही पर सचिव निलंबित, सरपंच को नोटिस जारी; नई प्रतिमा स्थापित हुई

दतिया के छता गांव में सोमवार रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैला, लेकिन प्रशासन की तेज कार्रवाई के बाद नई प्रतिमा स्थापित कर शांति कायम कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ौनी थाना प्रभारी दिनेश राजपूत और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी और नई प्रतिमा जल्दी स्थापित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव में शांति बनी रही। सचिव को सस्पेंड किया गया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने मामले की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत ने प्रतिमा के सामने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया था। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए सचिव रूपेंद्र सिंह बुंदेला को तुरंत निलंबित कर दिया गया। सरपंच को पद से पृथक करने के लिए नोटिस जारी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर नई प्रतिमा स्थापित की गई प्रशासन ने सभी ग्राम सचिवों, सरपंचों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में सभी प्रतिमाओं के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएं, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें और नियमित निरीक्षण करें। छता पंचायत के प्रतिनिधि जितेंद्र रावत ने नई प्रतिमा स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए। कलेक्टर ने कहा कि भीमराव अंबेडकर समेत सभी महापुरुषों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की तेज प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों के कारण नई प्रतिमा अब सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *