सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 14 साल के लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 14 साल का लड़का सीकर के प्राइवेट इंस्टीट्यूट में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपनी मां और बहन के साथ सीकर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार मृतक नाबालिग स्टूडेंट सीकर में इसी साल पढ़ने के लिए आया था। जो यहां पर अपनी बहन और मां के साथ किराए के मकान में रहता था। सुबह जब लड़के की मां उसकी बड़ी बहन को छोड़ने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान लड़के ने सुसाइड कर लिया। जब मां वापस लौटी तो उन्हें अपने बेटे के सुसाइड का पता चला। नाबालिग स्टूडेंट जिस मकान में रहता था। उसके हॉल में एक कमरा था। नाबालिग ने उस कमरे के गेट और चौखट के बीच चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया। इसके बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक स्टूडेंट के परिवार के मुताबिक स्टूडेंट इसी साल अप्रैल महीने में सीकर में पढ़ने के लिए आया था। वह पढ़ाई में भी होशियार था। उसे पढ़ाई की भी कोई टेंशन नहीं रहती थी। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है।


